सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women Summon Police After Failing to Get Cylinders; Create Ruckus at Agency

Fatehpur News: सिलिंडर न मिलने पर महिलाओं ने बुलवाई पुलिस, एजेंसी पर हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Women Summon Police After Failing to Get Cylinders; Create Ruckus at Agency
फोटो-43-महिलाओं को समझाती पुलिस। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। क्षेत्र में गैस की किल्लत के चलते सोमवार रात गुरसंडी गांव स्थित पनिहा बाबा गैस एजेंसी पर महिलाओं ने हंगामा किया। दोपहर से लाइन में खड़े रहने के बाद देर रात तक सिलिंडर न मिलने पर महिलाओं ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।
Trending Videos

महिलाओं का आरोप है कि डीएपी नंबर मिलने के एक सप्ताह बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है और उपभोक्ताओं को स्टॉक की कमी बताकर लौटाया जा रहा है।
खैरई गांव निवासी राममिलन ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस बुकिंग कराई थी। एजेंसी पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि उनका सिलिंडर पहले ही भेजा जा चुका है। सिलिंडर न मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। उन्हें सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक सिलिंडर देने का आश्वासन दिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौली गांव की प्रीति देवी व कुसुमा ने बताया कि उन्होंने भी एक सप्ताह पहले बुकिंग कराई थी। दोपहर एक बजे एजेंसी पहुंचने के बाद ओटीपी लेने के बावजूद रात आठ बजे तक सिलिंडर नहीं मिला। उनके पति बाहर मजदूरी करते हैं और छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर वे गैस लेने आई थीं लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।
महिलाओं ने पुलिस से सिलिंडर दिलाने की मांग की। पुलिस ने समझाकर महिलाओं को रात करीब नौ बजे घर भेज दिया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
पनिहा बाबा गैस के संचालक अभय राज सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की गाड़ी देर में आने की वजह से बंटने में लेट लतीफी हो गई। इसी वजह से महिलाओं को गैस नहीं मिल सकी। उन्हें सुबह सिलिंडर दिए जाएंगे।

फोटो-43-महिलाओं को समझाती पुलिस। वीडियो ग्रैब

फोटो-43-महिलाओं को समझाती पुलिस। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed