सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheat crop across five and a half bighas destroyed by a spark.

Fatehpur News: चिंगारी से साढ़े पांच बीघा गेहूं की फसल जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop across five and a half bighas destroyed by a spark.
विज्ञापन
फतेहपुर। दो स्थानों पर सोमवार को तारों से उठी चिंगारी से आग लगने में साढ़े पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हथगाम थाने के सेमरा मानपुर गांव के मुराइन की अडार में गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से आग लग गई। इससे करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अधिवक्ता हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हुई है। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार चांदपुर के बिजौली गांव में पूर्व प्रधानाचार्य लौबीर सिंह सचान के खेत के से गुजरी हाईटेंशन लाइन के पोल पर इंसुलेटर के पास चिंगारी से गेहूं के फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग पर काबू पाया। करीब ढाई बीघा फसल जली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed