{"_id":"6a820a851a603059260df9d8","slug":"abhishek-and-akanksha-triumph-in-cross-country-race-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-160532-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अभिषेक और आकांक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अभिषेक और आकांक्षा ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-30-क्राॅस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करते युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खेल कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर बालक एवं बालिकाओं की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ कलक्ट्रेट परिसर से पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड होते हुए वर्मा चौराहा और ज्वालागंज से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक हुई। इसमें अभिषेक यादव और आकांक्षा प्रथम स्थान पर रहे।
क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ एसडीएम वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय और क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 50 बालकों और 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, नितिन द्वितीय, राज नारायण तृतीय, राकेश चतुर्थ, अतुल पांचवें और नीरज छठे स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम, अंजू देवी द्वितीय, नैन्सी तृतीय, शिवानी चतुर्थ, तन्वी पांचवें और आराध्या छठवें स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को क्रीड़ा अधिकारी सहित हाईकोर्ट अधिवक्ता गुंजन शर्मा, हॉकी खिलाड़ी शुभम गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह और विजय कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यालय सहायक अरुण कुमार शर्मा, मनीष कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ खान, जितेंद्र यादव, हैंडबॉल प्रशिक्षक मोहित यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, लाइफ गार्ड राजकुमार यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।