फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against Food Marketing Officer for negligence and under-weighing.

Fatehpur News: लापरवाही व घटतौली पर खाद्य विपणन अधिकारी पर प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against Food Marketing Officer for negligence and under-weighing.
फतेहपुर। अमौली ब्लॉक के खाद्य विपणन अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा के खिलाफ चांदपुर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। बिंदकी तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पवन दत्त आर्य की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने 28 मई 2020 को अमौली गोदाम का निरीक्षण किया था। इस दौरान गोदाम के केंद्र प्रभारी योगेश कुमार मिश्रा अनुपस्थित मिले थे। प्राइवेट कर्मियों से खाद्यान्न की निकासी कराई जा रही थी।
विज्ञापन

गोदाम से बिना तौल के ही कोटेदारों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा था। संबंधित तहसीलदार को बुलाकर बोरों का वजन कराया गया तो मानक के अनुरूप कम वजन मिला। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर कानपुर के गंगागंज रतनपुर काॅलोनी पनकी निवासी योगेश कुमार मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed