फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Panic in riverside villages due to rising Yamuna water level.

Fatehpur News: यमुना के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में दहशत

Mon, 17 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panic in riverside villages due to rising Yamuna water level.
फोटो-21-यमुना का बढ़ा जलस्तर। संवाद
बहुआ। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। असोथर ब्लॉक के यमुना तटवर्ती गांव कोर्राकनक, मैनाही, डडियार, बड़ी धोबिया, छोटी धोबिया, बेलखरा, ओनई, हड़ाही, ललौली, पलटूपुर, उरौली, दसौली, अढ़ावल, धनुवन डेरा समेत अन्य गांवों के बाशिंदों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो एक-दो दिन में तटवर्ती गांव पलटूपुर, धनुवन डेरा, अढ़ावल और कोर्राकनक के मैनाही मार्ग तथा ललौली-मुत्तौर मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंच सकता है। सामान्य तौर पर बाढ़ के समय यमुना नदी का जलस्तर 85.00 मीटर रहता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे जलस्तर 90.45 मीटर था जो दोपहर तीन बजे बढ़कर 91.00 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने का सिलसिला शुक्रवार से जारी है। पांच मीटर और बढ़ोतरी होने पर तराई क्षेत्रों में पानी भरना शुरू हो जाएगा। वहीं खतरे का निशान 102.00 मीटर पार होने पर गांवों के अंदर पानी प्रवेश करने लगेगा। लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं और बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।

फोटो-21-यमुना का बढ़ा जलस्तर। संवाद

फोटो-21-यमुना का बढ़ा जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed