{"_id":"69c4214dad2c49c3730fdaea","slug":"after-murdering-the-woman-her-lover-fled-in-a-friends-thar-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151594-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला की हत्या के बाद दोस्त की थार के साथ भागा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला की हत्या के बाद दोस्त की थार के साथ भागा प्रेमी
विज्ञापन
फोटो-12-हत्यारोपी सोनू। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद आरोपी सोनू यादव दोस्त सईद के साथ उसकी थार से भाग गया। पुलिस की टीमें 24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकीं। मोबाइल बंद होने के कारण उनकी तलाश और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला मंगलवार शाम घर से 100 मीटर दूर गोबर फेंकने गई थी। वहीं प्रेमी सोनू यादव ने उसे चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सोनू बाइक से कुछ दूरी तक भागा। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि सोनू भिटौरा रोड पर अपनी बहन के घर पहुंचा। बहन के पड़ोस में उसका दोस्त सईद रहता है।
सईद जेसीबी और ट्रैक्टर चलवाता है और उसके पास थार कार है। सईद अपनी थार से सोनू को लेकर भाग निकला। इस दौरान सईद और सोनू ने अपना मोबाइल मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस को सोनू की बाइक बरामद हुई है लेकिन दोनों के मोबाइल बंद होने से तलाश मुश्किल हो रही है।
कोतवाली पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर सोनू और सईद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पति ने बताया कि सोनू ने प्रेमजाल में पत्नी को फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। सईद को इस घटना का साजिशकर्ता बताया गया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने कहा कि हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापा मार रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गलत लोकेशन पर फर्रुखाबाद से टीम लौटी
सोनू और सईद की धरपकड़ में एसओजी, इंटेलीजेंस, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीमें लगी हैं। पुलिस को घटनास्थल पर एक नंबर की लोकेशन मिली। वह नंबर आरोपी से जुड़ा होने का पुलिस को पता लगा। पुलिस नंबर को ट्रेस करते हुए फर्रुखाबाद तक रात को चली गई। बाद में वह नंबर किसी दूसरे का निकला। इसके बाद टीम को खाली हाथ फर्रुखाबाद से लौटना पड़ा। आरोपियों के दूर-दराज के रिश्तेदारों को ठिकानों का पता लगाकर पुलिस टीमें प्रयागराज, बांदा और कानपुर रवाना हैं। पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों की धरपकड़ की है। उनसे भी आरोपियों के संभावित स्थानों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस को झांसा देता रहा सईद
पुलिस को सोनू के भगाने में सईद का हाथ होना रात को पता लगा। पुलिस ने सईद के घर में छापा मारा। यहां से सईद का मोबाइल नंबर पता किया। पुलिस ने सईद से संपर्क किया। पुलिस से सईद बोला वह जल्द आ रहा है। पुलिस सईद का इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं पहुंचा। देर रात सईद थार से सोनू को छोड़ने के बाद चुपचाप कार घर में छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस रात से सईद की तलाश में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पेशे से सोनू ट्रक चालक
सोनू के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की कोशिश समेत चार मामले पूर्व के दर्ज हैं। सोनू पेशे से ट्रक चालक है। वह पहले एक ट्रक मालिक का 40 हजार रुपये हड़प कर भाग चुका है। इन दिनों ट्रांसपोर्टर बबलू सिंह का ट्रक सोनू चला रहा था। पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से भी सोनू की तलाश के लिए पूछताछ की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सोनू अपना हिस्सा भाई के नाम पर चुका
सोनू के खिलाफ पूर्व में युवती से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज है। वह अच्छी तरह जानता था कि उसे कभी भी अदालत दोषी करार दे सकती है। सजा के बाद जिंदगी जेल में गुजरेगी। इसी वजह से उसने अपने हिस्से की सारी संपत्ति भाई के नाम पर पहले बैनामा कर दी है। उसके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। घर से उसका पिता भागा हुआ है। घर मां और बहन हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोतवाली पुलिस नहीं भांप सकी हालात
महिला की हत्या से पहले मंगलवार दोपहर से ही सोनू यादव गांव में बवाल मचाए था। महिला की दो माह पहले एक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। महिला ने 11 फरवरी को मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच कोतवाली की महिला निरीक्षक कर रही हैं। महिला के परिजन ने दावा कि घटना की दोपहर महिला और आरोपी के पास पुलिस का फोन पहुंचा था। इसके बाद सोनू महिला के घर पहुंचा था। सुलह का दबाव बनाने लगा था। मना करने पर महिला के पति को मार डालने की धमकी दी थी। वह पूरे दिन हंगामा काटे था। महिला ने दोबारा भी पुलिस की ओर से जांच को लेकर आए फोन नंबर पर कॉल की थी। पुलिस फौरन चौकन्ना होती तो शायद वारदात न होती।
-- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के तीन घाव निकले
महिला के शव का बुधवार को डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड तैयार की गई है। वहीं महिला के पेट में तीन से चार घाव मिले हैं। घाव एक ही स्थान पर है। माना जा रहा है कि सोनू यादव ने लगातार तीन से चार बार हमला किया है।
Trending Videos