{"_id":"698793022878a336dd0323fd","slug":"akanksha-stores-provide-a-permanent-market-for-self-help-groups-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-148888-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आकांक्षा स्टोर से स्वयं सहायता समूहों को मिला स्थायी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आकांक्षा स्टोर से स्वयं सहायता समूहों को मिला स्थायी बाजार
विज्ञापन
फोटो-03-आकांक्षा हट में रखे उत्पाद व मौजूद संचालिका गुड़िया मौर्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में विकास भवन परिसर में आकांक्षा स्टोर की स्थापना की गई है। इस स्टोर के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को एक ही स्थान पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में यहां 55 से 60 प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मौजूद हैं।
विकास भवन परिसर में एनआरएलएम के तहत आकांक्षा हट का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। यह स्टोर महिलाओं के लिए अपने उत्पादों की बिक्री का एक सशक्त मंच बनकर सामने आया है। यहां पारंपरिक सामग्री, ऑर्गेनिक फूड, मिलेट्स आधारित उत्पाद और हैंडमेड वस्तुओं को बाजार में स्थान मिल रहा है।
आकांक्षा स्टोर में खाद्य सामग्री, मसाले, दालें, अचार, पापड़, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग के सामान और अन्य स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हैं जो पूरी तरह स्वदेशी और समूहों द्वारा स्वयं निर्मित हैं। इस पहल से समूह की महिलाओं को उचित मूल्य के साथ स्थायी बाजार मिल रहा है। इससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
आकांक्षा हट की केयर टेकर गुड़िया ने बताया कि वर्तमान में स्टोर पर मिलेट्स नमकीन, होम क्लीनर, शहद, बी-पोलेन, विभिन्न प्रकार के अचार, सब्जी मसाले, केमिकल मुक्त साबुन, दाल, चावल सहित 48 उत्पाद उपलब्ध हैं। इससे समूह की महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक शिवशांत मिश्र ने बताया कि विकास भवन परिसर में स्टोर खुलने से आमजन और अधिकारी आसानी से इन उत्पादों की खरीद कर पा रहे हैं। आकांक्षा स्टोर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिला सशक्तीकरण का प्रेरक उदाहरण बन रहा है।
Trending Videos