सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Limited buses will run to Sangam city on Mahashivratri.

Fatehpur News: महाशिवरात्रि पर संगम नगरी के लिए सीमित बसें चलेंगी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Limited buses will run to Sangam city on Mahashivratri.
विज्ञापन
फतेहपुर। माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर संगम नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस संचालन की रूपरेखा तैयार की है। इस बार बसों का संचालन केवल वास्तविक भीड़ को देखते हुए किया जाएगा। ताकि अनावश्यक रूप से खाली बसें न चलाई जाएं।
Trending Videos


परिवहन निगम के अनुसार माघ मेले के दौरान 80 रोडवेज बसें नियमित रूप से चल रही थीं। महाशिवरात्रि पर भी यही बसें चलेंगी। इसके अलावा 14 शटल बसें चिह्नित की गई हैं जो केवल भीड़ अधिक होने पर संचालित की जाएंगी। यदि भीड़ अपेक्षा से कम रही तो इन बसों को अन्य मार्गों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है लेकिन इस बार स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। परिवहन निगम श्रद्धालुओं की सुविधा और संसाधनों के संतुलन को ध्यान में रखकर बसों का संचालन करेगा।

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि माघ मेले में प्रत्येक स्नान पर्व के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक रोडवेज बसों का संचालन किया गया। महाशिवरात्रि के लिए भी सभी तैयारी की गई हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed