सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR lodged against nine people including girlfriend in youth's suicide case

Fatehpur News: युवक की आत्महत्या में प्रेमिका समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against nine people including girlfriend in youth's suicide case
फाइल फोटो-04-नयन कैथल। स्रोत परिजन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत नौ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और खुदकुशी के लिए उकसाने की शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने आत्महत्या से पूर्व प्रेमिका के शादी से इन्कार और उसके परिवार के ओर से प्रताड़ित किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Trending Videos

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव के खलीलाबाद गांव निवासी नयन कैथल (20) स्नातक का छात्र था। उसका शव पांच फरवरी की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। ट्रेन से कटकर जान देने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें प्रेमिका के दूसरी जगह विवाह करने और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में नयन ने प्रेमिका पर काफी रुपये खर्च करने की भी बात कही। पिता रमेश ने पुलिस को बताया कि बेटे और युवती के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक साथ कोचिंग पढ़ते थे। प्रेम प्रसंग के बहाने ब्लैकमेल कर काफी रुपये वसूले गए थे।
चार फरवरी की शाम प्रेमिका ने नयन को अपने गांव बुलाया। यहां प्रेमिका के भाई, पिता और चार-पांच अन्य लोगों ने उसे पीटकर बेहोश कर दिया। होश आने पर नयन रात को घर पहुंचा और इसी सदमे में उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

नयन के पिता ने प्रेमिका, उसके भाई, पिता और अन्य पांच परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि विवेचना जारी है।

बीमार पिता के ढाई लाख रुपये बेटे ने खर्च किए थे
नयन के परिजन ने पुलिस को बताया कि पिता रमेश को लिवर की गंभीर बीमारी है। उनके नाम पर ढाई लाख रुपये एफडी थी। नयन की पढ़ाई के खर्च के नाम पर घरवालाें से रुपये मांगता था। बेटे क लिए रमेश ने ढाई लाख रुपये की एफडी तुड़वाई थी। सारा रुपया नयन ने खर्च कर डाला था।

फाइल फोटो-04-नयन कैथल। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-04-नयन कैथल। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed