{"_id":"6a4171dcb6efae28db0944ed","slug":"amidst-chaos-176-lakh-children-received-the-polio-vaccine-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-157599-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अव्यवस्था के बीच 1.76 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अव्यवस्था के बीच 1.76 लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
फोटो-24-बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते सीएमओ उदयभान सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ दिवस पर जिले भर में पांच वर्ष तक के 1 लाख 76 हजार 128 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। हालांकि कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं भी सामने आईं।
बहुआ क्षेत्र के शाह बूथ पर दोपहर बाद वैक्सीन पहुंचने से अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला। अभियान में 1321 टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर बच्चों का सत्यापन भी किया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बूथ दिवस पर 41.56 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. उदयभान सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले में इस बार 4.23 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले ही दिन कई बूथों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं। शाह बूथ पर दवा की वायल समय से नहीं पहुंचने पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने नाराजगी जताई। इसकी सूचना सुपरवाइजर द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वैक्सीन पहुंच सकी।
विज्ञापन
इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बहुआ और भिटौरा ब्लॉक में कुछ कर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहे और रील बनाते हुए भी नजर आए। कई केंद्रों पर प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को बूथ की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। कुछ स्थानों पर कर्मचारी देर से पहुंचे। इसके चलते कई परिवार अपने बच्चों को बूथ तक नहीं ला सके।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार भिटौरा में 15622, हसवा में 16203, खागा में 13480, असोथर में 12870, अमौली में 12928 और गोपालगंज में 12857 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं तेलियानी, धाता, विजयीपुर, देवमई, जहानाबाद और बिंदकी ब्लॉकों में स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों तक पहुंच बनाकर अभियान चलाया।
जो बच्चे बूथ तक नहीं पहुंच सके हैं उन्हें आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। गड़बड़ियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेश कुमार, नोडल अधिकारी।