{"_id":"6a4164c195abeea3c904d7e9","slug":"students-back-scalded-after-dal-spills-on-her-while-mid-day-meal-is-being-served-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-157562-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मिड-डे मील परोसते समय छात्रा पर दाल गिरने से पीठ झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मिड-डे मील परोसते समय छात्रा पर दाल गिरने से पीठ झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग। क्षेत्र के मानिकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मिड-डे मील परोसते समय गर्म दाल छात्रा के पीठ पर गिर गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया गया।
मानिकपुर निवासी शिवकुमार निषाद की सात वर्षीय पुत्री नीतिका कक्षा तीन की छात्रा है। पिता ने बताया कि शनिवार करीब 10 बजे स्कूल में मिड-डे मील परोसा जा रहा था तभी गर्म दाल से भरी बाल्टी अचानक उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी पूरी पीठ झुलस गई।
शिक्षक बच्ची को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले गए। यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे उर्सला रेफर किया गया। पिता शिवकुमार निषाद ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें समय पर सूचना नहीं दी और बाद में बच्चों के जरिये घटना की जानकारी मिली। परिजन ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बीईओ मलवां विनोद कुमार ने बताया कि दाल गिरने की घटना की जांच की जा रही है। सूचना न देने की बात गलत है। मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।