सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ammonia gas leak in cold storage, causing panic for 500 meters

Fatehpur News: कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव, 500 मीटर तक मची अफरातफरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ammonia gas leak in cold storage, causing panic for 500 meters
फोटो-07-गैस रिसाव का पाइप ठीक करते कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पास स्थित अभय कोल्ड स्टोर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस की तेज दुर्गंध फैलते ही कोल्ड स्टोर में मौजूद कर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। तब तक गैस की दुर्गंध करीब 500 मीटर तक फैल गई जिससे आसपास के गांवों के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया जा सका।
Trending Videos

दमकल विभाग की विभाग ने बताया कि प्लांट में पाइप लीकेज होने से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। दुर्गंध महसूस होने पर ऑपरेटर ने मैनेजर सौरभ को सूचना दी। कोल्ड स्टोर में मौजूद करीब 70 से 80 कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। स्टोर की मैकेनिकल टीम ने टैंक का वाल्व बंद कर गैस के प्रवाह को रोकने की कोशिश की लेकिन पाइप में मौजूद गैस का रिसाव जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर खागा दमकल टीम और सीएफओ जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर प्लांट के अंदर फैली गैस को नियंत्रित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, धाता पुलिस और कौशाम्बी की दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल और टेक्नीशियन लायक सिंह की मदद से करीब चार घंटे बाद गैस रिसाव पूरी तरह बंद कराया जा सका।
सीएफओ जसबीर सिंह ने बताया कि पाइप लीकेज के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसे ठीक कर हालात सामान्य कर दिए गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।


आंखों में जलन से घरों से बाहर निकले लोग

गैस रिसाव का असर आसपास के सेमरहटा, देवरार और दिलदार का पुरवा गांवों में भी महसूस किया गया। दुर्गंध और आंखों में जलन होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को गीले कपड़े या मास्क से चेहरा ढकने की सलाह दी।

कार्यक्रम से भागे ग्रामीण

गैस रिसाव के दौरान दिलदार का पुरवा गांव में अशोक सिंह के यहां जन्मोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। ऐमापुर के लल्लू सिंह, शुकुलपुर के अंकित सिंह और बरहटा के नफीस ने बताया कि अचानक गैस की तेज दुर्गंध फैल गई और आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद लोग तुरंत वहां से निकलकर बाइक से अपने गांवों की ओर चले गए। यह स्थान कोल्ड स्टोर से करीब 500 मीटर दूर है।

फोटो-07-गैस रिसाव का पाइप ठीक करते कर्मी। वीडियो ग्रैब

फोटो-07-गैस रिसाव का पाइप ठीक करते कर्मी। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed