सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   As the heat intensifies, prices of green coconuts have surged, reaching 70 rupees.

Fatehpur News: गर्मी बढ़ते ही हरे नारियल के दाम चढ़े, 70 रुपये पहुंचा भाव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
As the heat intensifies, prices of green coconuts have surged, reaching 70 rupees.
फोटो-12-पटेल नगर चौराहा ​स्थित दुकान में नारियल पीता युवक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है जिससे हरे नारियल की मांग में तेजी आई है। गर्मी से राहत और स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों के बजाय नारियल पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते बाजार में कच्चा नारियल 70 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।
Trending Videos


जिले में तापमान सोमवार को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्राकृतिक पेय के रूप में लोकप्रियता के कारण हरे नारियल की मांग बढ़ी है जिसका असर इसके दामों पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के चलते लोग शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए नारियल पानी का अधिक सेवन कर रहे हैं। इसकी बढ़ती खपत से विक्रेताओं की आमदनी में भी इजाफा हुआ है।
दुकानदार राजेश के अनुसार पूरे जिले में हरे नारियल का भाव 70 रुपये चल रहा है और अधिक कीमत के बावजूद ग्राहक मोलभाव नहीं कर रहे हैं। वहीं रामकुमार का कहना है कि बढ़ती मांग और आपूर्ति में कमी के कारण कीमतों में करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
करीब दो माह पहले तक हरा नारियल 60 रुपये में बिक रहा था जो अब बढ़कर 70 रुपये हो गया है। मांग अधिक होने के कारण सूखे नारियल के दामों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

फोटो-12-पटेल नगर चौराहा स्थित दुकान में नारियल पीता युवक। संवाद

फोटो-12-पटेल नगर चौराहा स्थित दुकान में नारियल पीता युवक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed