सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother and sister riding a bike injured in a tractor collision

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike injured in a tractor collision
फोटो-04-घायल अंजली। संवाद
विज्ञापन
असोथर। थानाक्षेत्र के कंधिया मोड़ के पास मंगलवार सुबह कोहरे की वजह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बहनों को परीक्षा दिलाने जा रहा भाई और एक बहन भी घायल हो गई जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। वहीं दूसरी चचेरी बहन किसी तरह परीक्षा केंद्र पहुंची।
Trending Videos

अंदमऊ मजरे झब्बापुर निवासी विकास (30) सुबह बहन अंजली (15) और चचेरी बहन रिंकी (16) को बाइक से परीक्षा दिलाने असोथर छोड़ने जा रहा था। दोनों छात्राएं आदर्श इंटर कॉलेज बेसड़ी की हाईस्कूल की छात्राएं हैं। उनका परीक्षा केंद्र असोथर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज है। दोनों की कला विषय की परीक्षा थी। वह कंधिया मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे भूसा लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घने कोहरे के कारण बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। हादसे में विकास के सिर में गंभीर चोट आई जबकि अंजली भी घायल हो गई। वहीं रिंकी को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सूरजभान पाल ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर भेजा जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रिंकी को परिजन ने परीक्षा देने के लिए विद्यालय छोड़ा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed