{"_id":"69b075051a49852dae0c8a00","slug":"rs-38-lakh-extorted-on-the-pretext-of-sending-abroad-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150670-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर 3.8 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर 3.8 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चार बेरोजगार युवकों को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसका मलवां थाना क्षेत्र के उदयराजपुर मजरे बरमतपुर गांव में रिश्तेदारी में आना-जाना है। उसे व उसके साथियों को बरमतपुर गांव के सुनील कुमार उर्फ तरोई, सुधीर कुमार, सुनील की पत्नी ज्ञानमती, गोरे और औंग थानाक्षेत्र के खदरा गांव निवासी आरती ने सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने गांव के सऊदी अरब में रहने वाले बबलू के जरिए कई लोगों को काम दिलवाने की बात कही।
झांसे में आकर जुलाई 2024 उसने 97 हजार, गांव के साथी गोरेलाल ने 37 हजार, श्रवण उर्फ सोनू और अजय पाल ने एक लाख 64 हजार रुपये व 10 हजार ऑनलाइन सुनील को दिया। साथ ही कागजात भी लिए। कुछ दिनों के बाद सभी को विदेश भेजने के लिए कहा। समय बीतने पर वह टरकाने लगा। रुपये मांगने का दबाव बनाने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos