{"_id":"69b076b95279048e8e057950","slug":"pressure-to-convert-to-islam-by-holding-hostage-in-delhi-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150657-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दिल्ली में बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दिल्ली में बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हिंदू महिला से दोस्ती करने के बाद महिला मित्र उसे घुमाने के बहाने से दिल्ली ले गई जहां एक युवक से निकाह और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध पर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल और गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से बचकर घर लौटी। उसने सोमवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के राधानगर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार एक साल पहले उसकी मुलाकात फिजा खातून पुत्री नसीम निवासी गंगानगर कालोनी से हुई थी। इसके बाद उसके घर पर फिजा का आना-जाना हो गया। फिजा ने मजबूरी बताकर 46 हजार रुपये भी उधार ले लिए। रुपये मांगने पर वह टरकाने लगी। इसी दौरान 18 फरवरी को फिजा उसे घुमाने के बहाने से दिल्ली लेकर गई जहां शहजादा के घर में रोका। उससे फिजा बोली कि उसका पति कमाता नहीं है। वह शहजादा से निकाह कर मुस्लिम धर्म अपना ले।
विरोध पर कमरे में बंद कर दिया। साथ ही फिजा व शहजादा ने मारपीट व गाली गलौज की। धर्मांतरण नहीं करने पर जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी दी। किसी तरह 21 फरवरी को जान बचाकर वह घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। आरोप है कि फिजा उसे धमका रही है और धर्मपरिवर्तन न करने पर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos