सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother-in-law and Wife Brother Killed in Car-Bike Collision Woman Injured

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत: बाइक से उजमा का रिश्ता देखने गए थे, तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचला

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्लीपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी महफूज आलम (25) अपने बहनोई जूहिलाल कॉलोनी निवासी साबिर अली (36) व बहन उजमा को लेकर बाइक से शहर अपनी छोटी बहन का रिश्ता देखने आए थे। 

Brother-in-law and Wife Brother Killed in Car-Bike Collision Woman Injured
सड़क हादसे में जीजा साले की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने रविवार शाम बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई व साले की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से महिला को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Trending Videos

कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी महफूज आलम (25) अपने बहनोई जूहिलाल कॉलोनी निवासी साबिर अली (36) व बहन उजमा को लेकर बाइक से शहर अपनी छोटी बहन का रिश्ता देखने आए थे। बाइक सवार शाम को घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बहनोई व साले को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed