सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dumpers Collide on Yamuna Bridge; Traffic Jam Lasts Four Hours

Fatehpur News: यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत, चार घंटे तक लगा जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dumpers Collide on Yamuna Bridge; Traffic Jam Lasts Four Hours
फोटो 20- यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत के बाद फसे ड्राइबर को निकालते लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। बांदा-टांडा मार्ग पर बुधवार को यमुना पुल पर दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक कूदकर भाग गए। पुलिस ने तत्काल रूट डायवर्जन किया और क्रेन की मदद से डंपरों को पुल से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।
Trending Videos

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली चौकी के नजदीक खाली डंपर बांदा की ओर जा रहा था। दूसरी ओर कबरई से गिट्टी लेकर डंपर आ रहा था। टक्कर में दोनों डंपरों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद पुल से बहुआ मार्ग और दूसरी ओर बांदा-बेंदा मार्ग पर जाम लग गया। दतौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और वाहनों को चिल्ला व औगासी पुल की ओर डायवर्जन किया गया।
क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाने के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। दोनों तरफ करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि हादसा पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

फोटो 20- यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत के बाद फसे ड्राइबर को निकालते लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो 20- यमुना पुल पर डंपरों की भिड़ंत के बाद फसे ड्राइबर को निकालते लोग। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed