{"_id":"69c42253759e3e04610f9582","slug":"friends-plunge-into-ramganga-canal-after-bike-goes-out-of-control-one-dead-other-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151611-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक बेकाबू होने से दोस्त रामगंगा नहर में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक बेकाबू होने से दोस्त रामगंगा नहर में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
फाइल फोटो-27-दुर्गेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। पहुर-खजुहा मार्ग पर अदमापुर पुल के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर निचली रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। खोजबीन में युवक का शव बुधवार को हादसास्थल से 200 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी दुर्गेश (35) मित्र ललित (40) के साथ बाइक से कल्यानपुर थाने के मवइया कोरसम गांव निमंत्रण में जा रहे थे। पहुर-खजुहा लिंक मार्ग पर अदमापुर पुल के पास बाइक नियंत्रण से बाहर होकर नहर में गिर गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने ललित को बाइक समेत बाहर निकाला और पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। ललित काफी देर तक बेसुध रहा। होश आने पर उसने पुलिस को दुर्गेश के बारे में जानकारी दी। रात 12 बजे तक पुलिस ने दुर्गेश की खोजबीन की लेकिन अंधेरे के कारण कोई पता नहीं चला।
बुधवार सुबह पुलिस और परिजन ने हादसे वाली जगह पर खोजबीन की। हादसे के लगभग 18 घंटे बाद करीब 200 मीटर दूर दुर्गेश का शव मिला। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। तीन साल पहले छत से गिरने से दुर्गेश की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार और नशे में होने के कारण हादसा हुआ। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
चौडगरा में बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर बिसनामऊ मोड़ के पास बुधवार को चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार केशव विश्वकर्मा घायल हो गए। बाइक सवार बिंदकी कोतवाली के कमरापुर गांव निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया।
दौरा पड़ने से युवक की नहर में गिरकर मौत
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी सोनू कुमार (25) की नहर में गिरकर मौत हो गई। वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेत की ओर जा रहा था। परिजन ने बताया कि रास्ते में कटोघन माइनर के पास से लघुशंका के लिए गया होगा। यहां दौरा पड़ने से नहर में गिर गया। राहगीरों ने उसे नहर से बाहर निकाला। सीएचसी हरदों में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के मुताबिक सोनू को पहले से मिर्गी रोग से ग्रसित था। इलाज भी चल रहा था। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos