{"_id":"69b5aae7af55d9af5e0c76ce","slug":"car-dragged-for-100-feet-after-collision-with-dumper-four-people-survived-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-150947-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डंपर की टक्कर से 100 फीट तक घिसटी कार, चार लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डंपर की टक्कर से 100 फीट तक घिसटी कार, चार लोग बचे
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे पर शनिवार को गिट्टी लदे अनियंत्रित डंपर ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डंपर में फंस गई और वाहन करीब 100 फीट तक उसे घसीटता हुआ ले गया। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए।
कस्बे के लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने अचानक कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं जबकि अन्य तीन लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कार डंपर से अलग नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि कार सवार हमीरपुर जनपद से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। गिट्टी लदा डंपर बाईपास के रास्ते चौडगरा की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। कोतवाल दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि डंपर की तलाश की जा रही है।
Trending Videos