सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and jewellery worth Rs 40 lakh stolen from liquor baron's house

Fatehpur News: शराब कारोबारी के घर से 40 लाख की नकदी और जेवर चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 40 lakh stolen from liquor baron's house
फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद
विज्ञापन
खागा। परिवार समेत राजस्थान गए शराब कारोबारी के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 40 लाख रुपये की नकदी और जेवर पार कर दिए। वारदात का खुलासा बृहस्पतिवार शाम परिवार के लौटने पर हुआ। फॉरेंसिक, एसओजी और इंटेलीजेंस सहित कई टीमें जांच में जुट गई हैं।
Trending Videos

किशनपुर थाना क्षेत्र में रारी गांव निवासी नारायण सिंह हाईवे किनारे अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित करते हैं। इसके अलावा वह ठेकेदारी और रेस्टोरेंट का भी कारोबार करते हैं। खागा पूर्वी बाईपास के पास मानू का पुरवा में उनका दो मंजिला मकान है जिसके नीचे ट्रैक्टर एजेंसी संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण सिंह ने बताया कि वह 10 फरवरी की रात परिवार समेत राजस्थान के सीकर गए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे लौटने पर दूसरी मंजिल के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।

चोर पड़ोसी की निर्माणाधीन इमारत से कूदकर घर में घुसे और तीन कमरों में चोरी की। अलमारी से करीब 11 लाख 50 हजार रुपये नकद, 160 ग्राम सोने के जेवरात, एक हीरे का हार, 16 चांदी के सिक्के, एक चांदी की पायल और सीसीटीवी का डीवीआर गायब मिला।
हालांकि चोर लैपटॉप और बंद पड़े मोबाइल जैसे अन्य कीमती सामान छोड़ गए। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बगल की खाली इमारत के सहारे चढ़े
मानू का पुरवा स्थित मकान में नारायण सिंह दूसरी मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। जांच में सामने आया कि मकान के बगल में ही राजू केसरवानी की निर्माणाधीन इमारत पड़ी है। इसमें सीढ़ी और कमरे बन चुके हैं। यही सीढ़ी नारायण सिंह के मकान की दूसरी मंजिल के एकदम नजदीक है। अनुमान है कि चोर इसी रास्ते से होकर दूसरी मंजिल के दरवाजे पर पहुंचे और लकड़ी के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसे।

पूर्व की बड़ी घटनाओं के नहीं खुलासे
पहले भी बड़ी चोरी की घटनाओं का खागा में पुलिस नहीं कर पाई है। रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित वीरेंद्र सोनी के मकान से करीब 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। अयोध्या नगर नौबस्ता बाईपास पर बने दो मकानों से क्रमश: 20 लाख व 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसके पहले ट्रैक्टर एजेंसी से करीब पांच लाख रुपये की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

फोटो-36-चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान दिखाते नारायण सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed