{"_id":"698e2187d9b71453e2017b54","slug":"vehicles-will-ply-on-diverted-routes-for-two-days-due-to-mahashivratri-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149221-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महाशिवरात्रि के चलते दो दिनों तक परिवर्तित मार्गों से चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महाशिवरात्रि के चलते दो दिनों तक परिवर्तित मार्गों से चलेंगे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महाशिवरात्रि को लेकर शहर, कानपुर-प्रयागराज और बांदा-टांडा हाईवे पर विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 14 फरवरी शाम चार बजे से 16 फरवरी सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं माघ मेला प्रयागराज के लिए भी जिले के हाईवे से श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया है। ताकि श्रद्धालुओं को सुगम आवाजाही मिल सके और जाम की स्थिति न बने।
हाईवे मार्ग पर ऐसे रहेगा डायवर्जन
- बांदा से फतेहपुर होकर डलमऊ-रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों को बांदा से आते वक्त दतौली बहुआ, बंधवा तिराहा से जोनिहा चौराहा, बिंदकी, चौडगरा, बक्सर मोड़ (थाना कल्यानपुर) से ऊंचगांव भगवंतनगर, बिहार, लालगंज होकर रायबरेली निकाला जाएगा।
- कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी को जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन मार्ग नंबर-1 बक्सर मोड़ (थाना कल्याणपुर) बक्सर मोड़ ऊंचगांव, भगवंतनगर, बिहार, लालगंज, रायबरेली, जगतपुर चौराहा ,बाबूगंज से बाएं मुड़कर सलोन, प्रतापगढ़, मछलीशहर जौनपुर वाराणसी को जाएंगे, यही मार्ग इनकी वापसी का होगा।
- मार्ग नंबर-2 से लखनऊ बाईपास चौराहा, सातमील, हुसैनगंज, जमरावां, डलमऊ, रायबरेली, जगतपुर, चौराहा, बाबूगंज से बाएं मुड़कर सलोन, प्रतापगढ़, मछलीशहर, जौनपुर, वाराणसी को जाएंगे, यही मार्ग वापसी का भी होगा।
शहर से जुड़े इन मार्गों पर डायवर्जन
- भिटौरा बाईपास फतेहपुर से ओम घाट तक समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- डाक बंगला फतेहपुर से बुलट चौराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos