{"_id":"698e20561022b2eead0f19ca","slug":"farmers-are-being-cheated-in-the-name-of-pm-kusum-yojana-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-149212-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीएम कुसुम योजना के नाम किसानों से की जा रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीएम कुसुम योजना के नाम किसानों से की जा रही ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम कुसुम योजना के नाम पर किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। सोलर पंप बुकिंग कराने वाले किसानों को फोन कर किस्तों में भुगतान और अधिक छूट देने का लालच दिया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
उप निदेशक कृषि सतेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के तहत बुक किए गए सोलर पंपों को 17 दिसंबर 2025 को कृषि निदेशालय की ओर से कन्फर्म किया गया था। इसकी सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ऑनलाइन संदेश के माध्यम से भेजी गई थी। टोकन जनरेट कर किसान अंश जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी।
इसके बाद कुछ किसानों ने शिकायत की कि मोबाइल नंबर 9756961674 सहित अन्य अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को योजना से जुड़ा बताया जा रहा है। कॉल करने वाले सोलर पंप की धनराशि किस्तों में जमा कराने और अतिरिक्त छूट देने की बात कह रहे हैं। योजना में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
उप निदेशक कृषि ने कहा कि इस तरह की कॉल पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या खाते में धनराशि जमा न करें। यदि किसान अंश जमा करने की तिथि आगे बढ़ाई जाती है तो सूचना केवल विभागीय और आधिकारिक माध्यमों से ही दी जाएगी।
Trending Videos