सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Technology will curb fraud in VB-G Ram Ji

Fatehpur News: वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े पर तकनीक के जरिये लगेगी लगाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Technology will curb fraud in VB-G Ram Ji
विज्ञापन
फतेहपुर। विकसित भारत- जी राम जी (पहले मनरेगा) में फर्जी फोटो लगाकर मजदूरी निकालने पर अब सख्ती होगी। शासन के निर्देश पर जिले में सक्रिय जॉब कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद कार्यस्थल पर श्रमिकों की फोटो केवल निर्धारित मोबाइल एप के जरिये ही अपलोड होगी। एक ही फोटो दोबारा या गलत फोटो डालने की कोशिश पर एप उसे खारिज कर देगा।
Trending Videos

नई व्यवस्था के तहत फोटो का मिलान आधार कार्ड में दर्ज फोटो से होगा और एप लोकेशन भी जांचेगा। किसी अन्य स्थान या पुराने फोटो को अपलोड करने पर सिस्टम अलर्ट देगा और फोटो स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था से योजना में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगेगी। पहले कई स्थानों पर बिचौलिये या कर्मचारी फर्जी फोटो लगाकर मजदूरी निकाल लेते थे। इससे वास्तविक श्रमिकों को लाभ नहीं मिलता था।
शासन का लक्ष्य मनरेगा को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है। किसी भी गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कार्य की मजदूरी जारी नहीं होगी। भविष्य में आंख की रेटीना से पहचान सुनिश्चित करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed