{"_id":"69d3f1e11f0881a0e90e8f00","slug":"congress-stages-protest-against-various-issues-submits-memorandum-to-adm-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-152366-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34-कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि जब सरकार बिजली को वैकल्पिक व्यवस्था बता रही है तो घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं के बिल जमा होने के बावजूद उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं और कई दिनों बाद बहाल किए जाते हैं। यातायात समस्या के समाधान के लिए ज्वालागंज से राधा नगर चौराहे तक डिवाइडर निर्माण की मांग की गई जिससे जाम से राहत मिल सके। साथ ही आबूनगर से शांतिनगर तक बने नाले की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग उठाई गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन से अपील की गई कि छोटे दुकानदारों को नुकसान न पहुंचाया जाए और कार्रवाई से पहले उन्हें चेतावनी दी जाए। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि एक ओर सरकार रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से इन्कार कर रही है। वहीं आम जनता महंगे दामों पर गैस सिलिंडर खरीदने को मजबूर है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस एजेंसियों की मनमानी नहीं रुकी तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, पप्पू पाल, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शेख एजाज अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos