सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur I do not wish to live; someone is calling me young woman embraces death just before her wedding

Fatehpur: मैं जीना नहीं चाहती, कोई बुला रहा है; शादी से पहले युवती ने लगाया मौत को गले, ये सुसाइड नोट में लिखा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: गाजीपुर के शाह कस्बा में युवती  ने शादी तय होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट में मानसिक परेशानी और किसी के बुलाने का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

Fatehpur I do not wish to live; someone is calling me young woman embraces death just before her wedding
सांकेतिक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैं जीना नहीं चाहती कोई बुला रहा हैं, मैं जा रही हूं। ये बात एक युवती ने अपनी आत्महत्या से पहले छोड़े सुसाइड नोट में लिखी है। घटना की पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच की। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश में जुटी है।  गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी शिवनरेश रैदास मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पुत्री माेनी (24) उर्फ सपना की शादी तय कर रहे थे।

Trending Videos

उसकी मुह दिखाई की रस्म करीब पांच माह पहले हो चुकी थी। घर के आंगन बगल की लोहे की सीढि़यों पर पुत्री का करीब रात एक बजे परिजन ने रस्सी के फंदे से शव लटकता पाया। फंदा काटकर शव उतारा गया, लेकिन देर हो चुकी थी। युवती का एक सुसाइड नोट भी मिला। युवती ने लिखा है कि मैं मोनी अपनी मौत का कारण खुद हूं। मुझे किसी कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भइया मुझे हर गलती के लिए माफ कर दें
मैं चाहती हूं, मेरे मरने के बाद किसी को दोषी न ठहराया जाए। मेरे घर का हो या बाहर का, किसी से कोई मतलब नहीं है। राज (जिससे शादी की बातचीत तय हो रही थी) और बड़े भइया मुझे हर गलती के लिए माफ कर दें। मैं उनसे बहुत लड़ती हूूं, क्योंकि मेरा दिमाग ठीक नहीं रहता है। पता नहीं मुझे कुछ दिन से क्या हुआ है। उल्टा-सीधा हरकत करती हूं।

सुसाइड नोट से लग रहा आत्महत्या का मामला
पापा मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा है। मैं अब जीना नहीं चाहती कोई बुला रहा है, मैं जा रही हूं। सब लोग अच्छे से रहना।  परिवार में युवती की बड़ी बहन सोनी शादीशुदा है। छोटी बहन शालू, सगुन व दो भाई कुणाल, शनि हैं। घटना मां शकुंतला व परिजन का हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। सुसाइड नोट से आत्महत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed