सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Scandal I wont able to do this Ill miss my exams Chats Between Donor Ayush and Accused Doctors

कानपुर किडनी कांड: "मुझसे नहीं हो पाएगा, परीक्षा छूट जाएगी"; डोनर आयुष और आरोपी डॉक्टरों की चैट से बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Apr 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह के डोनर आयुष और आरोपी डॉक्टरों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट बरामद की है, जिसमें आयुष ने परीक्षा के कारण पीछे हटने और एडवांस लौटाने की बात कही थी।

Kanpur Kidney Scandal I wont able to do this Ill miss my exams Chats Between Donor Ayush and Accused Doctors
वायरल चैट और किडनी कांड के मरीज आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. संजय काला और अन्य - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह की जांच में पुलिस को डोनर आयुष और मेरठ निवासी आरोपी डॉ. अफजल के बीच हुई अहम चैट हाथ लगी है। इस चैट से साफ है कि आयुष परीक्षा के कारण इस अवैध डील से पीछे हटना चाहता था। एडवांस में मिली रकम लौटाने को भी तैयार था।

Trending Videos

वहीं, पुलिस को फरार आरोपी डॉ. अली और आयुष के बीच हुई बातचीत भी मिली है, जिसे पुलिस साक्ष्य के रूप में केस डायरी में शामिल करेगी। जांच के दौरान सामने आई चैट पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अनुसार आयुष इस पूरी प्रक्रिया से मानसिक रूप से परेशान हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ पाएगा
ऑपरेशन से कुछ दिन पहले रात करीब 10:30 बजे आयुष ने डॉ. अफजल को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने लगातार कई मैसेज भेजे जिनका जवाब नहीं मिला। इसके बाद आयुष ने कई मैसेज भी किए।  इसमें उसने साफ बताया कि वह अब इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ पाएगा।

Kanpur Kidney Scandal I wont able to do this Ill miss my exams Chats Between Donor Ayush and Accused Doctors
कानपुर किडनी कांड का मामला - फोटो : amar ujala

दोनों के बीच करीब आधे मिनट तक बात हुई
उसने मैसेज में लिखा कि अब मुझसे नहीं हो पाएगा, परीक्षा भी छूट जाएगी। यह भी बताया कि वह सात से 10 दिन के लिए आया था लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी ऑपरेशन नहीं हुआ। इससे उसका समय और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद जब आयुष ने व्हाट्सएप कॉल की तो डॉ. अफजल ने फोन उठा लिया। दोनों के बीच करीब आधे मिनट तक बात हुई।

आयुष ने जल्द ऑपरेशन करने का बनाया था दबाव
पुलिस को आरोपी अली के साथ आयुष की चैट भी हाथ लगी है। इस चैट में अली ने आयुष के दस्तावेजों की जांच करते हुए उसके निवास के बारे में सवाल किए। आयुष ने खुद को देहरादून में रहने वाला बताते हुए मूल निवास बिहार का बताया। इसके बाद दोनों के बीच ऑपरेशन की तारीख और परीक्षा को लेकर बातचीत हुई।

Kanpur Kidney Scandal I wont able to do this Ill miss my exams Chats Between Donor Ayush and Accused Doctors
किडनी देने वाले युवक को लाती पुलिस - फोटो : amar ujala

दो महीने आराम करना पड़ेगा, परीक्षा छूट सकती
आयुष ने अप्रैल अंत में पेपर होने की बात कही और समय से काम पूरा कराने का आग्रह किया। अली ने जवाब में कहा कि ऑपरेशन के बाद कम से कम दो महीने आराम करना पड़ेगा, जिससे परीक्षा छूट सकती है। इस पर आयुष ने जल्द ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया। कहा कि इसी माह प्रक्रिया पूरी कर दी जाए। यह रात करीब 8:15 बजे की है।

फरार आरोपी अली की तलाश तेज
अली ने लिखा है कि अगर टेलीग्राम पर न दिखे, तो जो नंबर भेजा है उस पर मैसेज भेज देना क्यूं कि वह बहुत ज्यादा टेलीग्राम का उपयोग नहीं करता है। मामले में डीसीपी एसएन कासिम आबिदी के अनुसार इन चैट से पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली, संपर्क और सौदेबाजी के तरीके उजागर हो रहे हैं। फरार आरोपी अली की तलाश तेज कर दी गई है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed