{"_id":"69d498a236abe5713a083ec2","slug":"kanpur-fire-the-echo-of-explosions-and-a-scene-of-devastation-35-shops-gutted-as-fridges-and-cylinders-explode-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Fire: विस्फोटों की गूंज और तबाही का मंजर; फ्रिज और सिलिंडर फटने से 35 दुकानें खाक, सड़कों पर बीती रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Fire: विस्फोटों की गूंज और तबाही का मंजर; फ्रिज और सिलिंडर फटने से 35 दुकानें खाक, सड़कों पर बीती रात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:10 AM IST
सार
Kanpur News: फूलबाग फलमंडी में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट के बाद फ्रिज कंप्रेशर और पांच सिलिंडरों के फटने से करीब 35 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है और पीड़ितों ने रात सड़कों पर गुजारकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
कानपुर की फूलबाग मंडी में रक्षा इकाई के पास छोटू की दुकान में आग लगने के बाद वहां रखे फ्रिज के कंप्रेशर के विस्फोट होने से आग बढ़ गई। इस बीच फास्टफूड की दुकानों में रखे सिलिंडरों में विस्फोट होने लगे और आग विकराल होती गई। करीब 50 मिनट में सभी दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
जिन दुकानदारों का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया वे रातभर सो नहीं सके। आंखों के सामने आग का दर्दनाक मंजर देखने के बाद नुकसान के बारे में ही सोचते रहे। दुकानदारों ने घटनास्थल के सामने पेपर, कपड़ा बिछाकर रात काटी। किसी तरह से बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था की। कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि जिंदगी कैसे काटेंगे। वे जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग करेंगे।
Trending Videos
2 of 7
kanpur fire accident
- फोटो : Amar ujala
कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार का कहना था कि अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर जिसने देखे उसके रोंगटे खड़े हो गए। अग्निकांड से कई परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई बड़ा अधिकारी माैके पर नहीं आया। व्यापारियों को मुआवजा दिलाने में न्याय संघर्ष समिति सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
kanpur fire accident
- फोटो : Amar ujala
तारों में स्पार्किंग के बाद दुकान में रखे फ्रिज के कंप्रेशर फटने से आग भड़क गई। अन्य दुकानों में रखे पांच सिलिंडर भी एक-एक कर फटने लगे। आग ने 30-35 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। -दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
4 of 7
kanpur fire accident
- फोटो : Amar ujala
अफसरों की उदासीनता से रोटी को मोहताज हुए दुकानदार
फूलबाग फलमंडी में सोमवार शाम भीषण अग्निकांड हुआ। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस घटना के लिए नगर निगम और केस्को को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ। दुकानदार अब रोटी को मोहताज हो गए हैं। विधायक ने बताया कि पहले ठेले लगाने वाले दुकानदारों को फेरी नीति के तहत जगह मिली थी। स्मार्ट सिटी विकास के नाम पर उन्हें वहां से हटा दिया गया। बाद में कुछ दुकानदारों को दो बाई दो का सेट बनाकर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur fire accident
- फोटो : Amar ujala
दमकल करीब आधा घंटे देर से पहुंची
मंडी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरती है। पूर्व में दुकानदारों ने अधिकारियों को सन्नाटे और जगह की असुरक्षा का हवाला दिया था, लेकिन अफसरों ने बात नहीं मानी। नगर निगम और केस्को की लापरवाही के चलते यह बड़ा अग्निकांड हुआ। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी दमकल करीब आधा घंटे देर से पहुंची। दुकानदारों का कहना था कि यदि रक्षा इकाई की गाड़ी समय पर आग न बुझाती, तो आग और विकराल हो सकती थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।