सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Potato-Laden Loader Crashes into Truck at 80 km/h; Driver and Laborer Dead

Fatehpur News: ट्रक में 80 की रफ्तार से घुसा आलू लदा लोडर, चालक और मजदूर की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Potato-Laden Loader Crashes into Truck at 80 km/h; Driver and Laborer Dead
फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर इस्कुरी गांव के पास रविवार रात 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आलू लेकर जा रहे लोडर चालक को झपकी आ गई। इससे वह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में लोडर चालक और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची क्रेन ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर के परखचे उड़ गए।
Trending Videos

थरियांव थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शिवशंकर के पुत्र कमलेश (38) साथी मूलचंद्र (60) के साथ लोडर से आलू लेकर प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि इस्कुरी गांव के पास रात करीब 11 बजे लोडर चालक कमलेश को झपकी आ गई। इससे चालक लोडर से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कमलेश और मजदूर मूलचंद्र लोडर के केबिन में फंस गए। यहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस टीम 15 मिनट बाद पहुंची और केबिन में फंसे शवों का निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद क्रेन से जरिये चालक और मजदूर के शवों को बाहर निकलवाया।
वह आलू उतारने के लिए लोडर लेकर प्रयागराज जा रहा था। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि परिजन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-15-कमलेश। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed