सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In-laws attempt to murder woman by forcing her to drink hair dye.

Fatehpur News: ससुरालीजन ने महिला को डाई पिलाकर की हत्या की कोशिश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
In-laws attempt to murder woman by forcing her to drink hair dye.
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में ससुरालीजन ने महिला डंडे से पीटकर डाई पिलाकर हत्या की कोशिश की। देवर ने दुष्कर्म की कोशिश कर गहने छीन लिए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर चार ससुरालीजन के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति की करीब नौ माह पहले मौत हो गई है। ससुरालीजन उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। ससुर, जेठ, देवर मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि देवर ने शुक्रवार को घर आकर दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में लात-घूंसों से पीट दिया और डाई पिलाकर हत्या की कोशिश की। बेहोश होने पर गले से लाॅकेट, टप्स, पायल उतार ले गया। गांव के एक लोग ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed