सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Convicted prisoner arrested from Kanpur after 28 years

Fatehpur News: 28 वर्ष बाद सजायाफ्ता कैदी कानपुर से गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Convicted prisoner arrested from Kanpur after 28 years
फोटो-38-सजायाफ्ता जमील। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव पुलिस ने करीब 28 वर्ष से सजा के बाद फरार चल रहे सजायाफ्ता को कानपुर से गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगिया वाली ताड़ो निवासी जमील को वर्ष 1998 में पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के मुकदमे में कोर्ट ने दोषी करार दिया गया था। उसकी पत्नी थरियांव थाना क्षेत्र के करमचंद्रपुर साड़ा गांव की रहने वाली थी। पत्नी की मौत के मामले में अदालत ने उसे दोषी ठहराया था। सजा सुनाए जाने के बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, कोर्ट से सजा के बाद जमील करीब 22 माह तक जेल में था। इसके बाद हाईकोर्ट इलाहाबाद से जमानत पर छूटा था। हाईकोर्ट में जमानत के बाद दोबारा तारीख पर नहीं गया। हाईकोर्ट से गैरजमानती वारंट पर चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फरारी के दौरान वह फिरोजाबाद में घर बेचकर कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित अशरफीबाद में छिपकर रह रहा था। हसवा चौकी प्रभारी अरुण मौर्य ने कानपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed