{"_id":"6a2ee379a2a5ae870e041b64","slug":"destiny-and-paliwal-pp-win-resoundingly-on-the-strength-of-nitish-and-ashish-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156713-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नीतीश और आशीष के दम पर डेस्टिनी व पालीवाल पीपी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नीतीश और आशीष के दम पर डेस्टिनी व पालीवाल पीपी की शानदार जीत
विज्ञापन
फोटो-02-मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथिगण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। विजय द स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बांदा-सागर रोड स्थित सैयद बाबा चौराहे के निकट खेल मैदान में ग्रीन बॉक्स प्रीमियर लीग 2026 प्रतियोगिता चल रही है। इसमें शनिवार को खेले गए दो मुकाबलों में नीतीश और आशीष के दम पर डेस्टिनी और पालीवाल पीपी टीम ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में डेस्टिनी और लाइफ स्टाइल स्ट्राइकर्स आमने-सामने थीं। डेस्टिनी ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। टीम के नीतीश पाल ने नौ चौके और आठ छक्कों की मदद से 38 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। जवाब में लाइफ स्टाइल स्ट्राइकर्स की टीम 11.3 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। डेस्टिनी ने 76 रन से मुकाबला अपने नाम किया। नीतीश पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पालीवाल पीपी और अंबेडकर टीम के बीच मुकाबला हुआ। पालीवाल पीपी ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाए। आशीष सिंह चौहान ने 33 गेंदों में 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबेडकर टीम 12 ओवर में पांच विकेट पर 62 रन ही बना सकी। आशीष सिंह चौहान ने गेंदबाजी में भी तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके। पालीवाल पीपी ने 58 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष सिंह चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, आशीष शुक्ला जीतू, देवेंद्र प्रकाश द्विवेदी, कमल किशोर गुप्ता, योगेंद्र कुमार, मुन्ना सिंह, अमित श्रीवास्तव, श्रीश शुक्ला, अभिषेक सेंगर, विश्वनाथ सिंह और मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।