{"_id":"6a78d7fc56b900c88108d883","slug":"devotees-faith-will-surge-at-shiva-temples-on-the-second-monday-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-160154-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिवालयों में दूसरे सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिवालयों में दूसरे सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था
विज्ञापन
फोटो-45-तांबेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार को त्रयोदशी पड़ने से विशेष संयोग बन रहा है। इसके चलते शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। भोर पहर से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगेगा। भीड़ और कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
जिले के विभिन्न मंदिरों में 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिरों से एक-एक किलोमीटर पहले डायवर्जन किया गया है। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें लगेंगी। मुख्य मार्गों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जो कांवड़ियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
रविवार को विभिन्न मार्गों से कांवड़ियों की टोलियां देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए निकलीं। कांवड़िये विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए। जाफरगंज के अंगदपुर और मांझेपुर से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ चांदपुर के सिद्धपीठ धाम गूढेश्वर में जलाभिषेक के लिए निकले।
विज्ञापन
पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि सावन में सोमवार के साथ त्रयोदशी और प्रदोष व्रत का संयोग लाभकारी माना जाता है। इस दौरान देवाधिदेव महादेव की आराधना से विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों, घाटों, मुख्य मार्गों और आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस की तैनाती की गई है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने तांबेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों और विभिन्न घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाटों के आसपास सुरक्षा के लिए पीएसी टीम को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
नौबस्ता गंगा घाट पर सुरक्षा बढ़ाने के एसडीएम ने दिए निर्देश
खागा। सावन के दूसरे सोमवार को नौबस्ता गंगा घाट और मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को एसडीएम अश्वनी पांडेय ने तैयारी का जायजा लिया। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम नौबस्ता गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने कांवरियों के सुरक्षित ठहराव, स्नान और गंगा से जल भरने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। नाविकों से बातचीत कर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सहयोग करने को कहा। घाट के आसपास दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।