फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth climbs 120-foot-high tower fearing a 'half-encounter'

Fatehpur News: हाफ एनकाउंटर के डर से युवक 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs 120-foot-high tower fearing a 'half-encounter'
फोटो-18-टावर में चढ़ा युवक संवाद
असोथर (फतेहपुर)। चोरी के मामलों में आरोपी युवक को हाफ एनकाउंटर का डर ऐसा सताया कि वह रविवार सुबह आठ बजे असोथर-हरनवां मार्ग स्थित 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब चार घंटे तक युवक को नीचे उतारने का प्रयास करती रही लेकिन वह नहीं माना। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस और ग्रामीणों के हटने के बाद वह नीचे उतरकर खेतों के रास्ते भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक किलापर निवासी लखन पासवान (21) टावर पर चढ़कर करीब 80 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। परिजन और पुलिस लगातार युवक को समझाते रहे लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक का कहना था कि नीचे उतरते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखे हैं जिसमें पुलिस आरोपियों का हाफ एनकाउंटर कर देती है।
करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। टावर के पास से बिजली की लाइन भी निकली है। बाद में युवक ने एक स्थानीय समाजसेवी से बातचीत की और शर्त रखी कि पुलिस और भीड़ हट जाए तो वह नीचे उतर आएगा। इस पर पुलिस राजी हो गई। पुलिस पीछे हट गई और भीड़ को भी वहां से हटा दिया गया। इसी दौरान युवक टावर से नीचे उतरा और खेतों के रास्ते भाग गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लखन पासवान का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाने में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह 23 अप्रैल को चोरी के एक मामले में जेल गया था और 15 जुलाई को जमानत पर रिहा हुआ है। दो दिन पहले पुलिस उसके घर जांच के सिलसिले में गई थी। इसी वजह से उसे धरपकड़ की आशंका हुई होगी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है।

फोटो-18-टावर में चढ़ा युवक संवाद

फोटो-18-टावर में चढ़ा युवक संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed