फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Intersection camera catches teacher's lie; he gets entangled in attempts to destroy evidence.

Fatehpur News: चौराहे के कैमरे ने पकड़ा शिक्षक का झूठ, साक्ष्य मिटाने में उलझा

Mon, 10 Aug 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Intersection camera catches teacher's lie; he gets entangled in attempts to destroy evidence.
फोटो-06-आरोपी दिलीप यादव। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद भी हत्यारोपी शिक्षक दिलीप ने पत्नी की हत्या कबूल नहीं की है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने आरोपी शिक्षक का झूठ पुलिस के सामने ला दिया है। पुलिस के मुताबिक कैमरे में सुबह के समय शिक्षक बाइक पर जींस-टीशर्ट में दिखा है।
विज्ञापन

घटनास्थल के साक्ष्य मिटाना, पत्नी को समय से अस्पताल नहीं ले जाना और पुलिस को सूचना न देना जैसे सवाल उसे मुख्य आरोपी के रूप में खड़ा कर रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों से माना जा रहा है कि वह अपने ही बिछाए जाल में फंसता चला गया।
विज्ञापन

शिक्षक दिलीप यादव ने शनिवार को पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को बताया था कि वह सुबह 5:30 बजे घर से टहलने निकला था। करीब 6:30 बजे घर लौटने पर उसने पत्नी को पानी भरे टब में औंधे मुंह गिरा देखा। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन शुरू की। घटनास्थल वाली गली में दो घरों में कैमरे लगे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैमरा ऐसी जगह था जहां से आरोपी का आना-जाना दिखाई नहीं देता। दूसरा कैमरा जिस घर में लगा था वह बंद था। हालांकि रविवार को परिवार के सदस्य पहुंच गए। पुलिस ने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
इसके अलावा शनिवार शाम शादीपुर चौराहे की एक दुकान का कैमरा भी खंगाला। फुटेज में सुबह 6:01 बजे दिलीप यादव बाइक से जाते दिखाई देता है। वह 6:26 बजे पर घर की ओर लौटता भी नजर आता है। दिलीप ने पुलिस को सुबह टहलने जाने की बात बताई थी।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिलीप के टहलने जाने के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद उसने पूरे घर की धुलाई की। यहां तक कि पत्नी के खून से सने कपड़े भी बदल दिए। पुलिस को आशंका है कि वह साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि आरोपी अभी भी घटना में अपनी भूमिका से इन्कार कर रहा है। आरोपी का दावा है कि उसे पत्नी गंभीर हालत में घर में मिली थी और उसने मदद के लिए शहर में रहने वाले भाइयों को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed