{"_id":"69e522c2c4b9f41fd7004734","slug":"dhunni-singh-behind-the-attack-on-the-tea-seller-akhilesh-yadav-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153109-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय वाले पर हमले के पीछे धुन्नी सिंह : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय वाले पर हमले के पीछे धुन्नी सिंह : अखिलेश यादव
विज्ञापन
फोटो-15- बहेरा कुट्टी में बंद पड़ी चाय की दुकान। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा चौकी चौराहा स्थित चाय की दुकान से चाय पत्ती का नमूना भरने और मारपीट से पीड़ित दुकानदार परिवार रविवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा। यहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता आर्यन यादव को मीडिया के सामने पेश किया।
आर्यन ने बताया कि जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी दुकान पर चाय पीकर गए हैं तब से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसे 10 साल तक जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें गोली मारने या वाहन से कुचलने की बात कही गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि चाय दुकान के परिवार पर हमले के पीछे कोई धुन्नी सिंह (हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह) हैं । उन्होंने कहा कि यह इलाका गंगा किनारे का है। यहां जहां कछुआ तस्करी, शराब और अवैध मौरंग खनन जैसी गतिविधियां होती हैं। अखिलेश ने यह बात उस समय कही जब आर्यन धुन्नी सिंह का नाम नहीं ले पा रहा था।
थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा निवासी शेषमणि यादव की बहेरा चौकी पर चाय की दुकान है। 18 मार्च को दुकानदार और उनके पुत्र आर्यन के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इससे पहले 15 मार्च को खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका में चाय पत्ती का नमूना लिया था। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया।
दहशत में परिवार ने घर और दुकान बंद कर रखा है। सपा के खागा विधानसभा प्रत्याशी रहे पूर्व डीआईजी रामतीरथ परमहंस के साथ शेषमणि और आर्यन लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें फिर से दुकान खोलने में मदद दी जाएगी।
पीतल के बर्तन भेंट किए
अखिलेश यादव ने कहा कि एल्युमिनियम के बर्तनों में चाय बनाने पर दुकान सील करने की धमकी दी गई। ये बेहद घटिया हरकत है। उन्होंने आर्यन को पीतल के बर्तन भेंट किए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि एक एसडीएम ने समझौते के लिए आईफोन का प्रलोभन दिया। आर्यन ने पुलिस पर प्राथमिकी से गंभीर धाराएं हटाने का भी आरोप लगाया।
हमलावर पुलिस को पीट चुके
आर्यन ने बताया कि हमला करने वाले लोग पहले भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने धमकी दी कि जब पुलिस को नहीं छोड़ा तो किसी और को भी नहीं छोड़ेंगे।
कौमी एकता पर आर्यन की पोस्ट
आर्यन ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि समाज में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है। कोई दिल खट्टा न करें हम सब भाई हैं। उसने 17 अप्रैल को मीडिया में एक बयान दिया था कि विशेष समुदाय के लोगों ने हमला किया है। इससे किसी का दिल आहत है तो मैं माफी चाहता हूं। मेरे बहुत मुस्लिम दोस्त हैं जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की है वह लोग गुंडे हैं।
Trending Videos