सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Light and attractively designed jewellery sold well on Akshaya Tritiya

Fatehpur News: अक्षय तृतीया पर खूब बिके हल्के और आकर्षक डिजाइन के गहने

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Light and attractively designed jewellery sold well on Akshaya Tritiya
फोटो-17- शहर के चौक बाजार स्थित हरि ओम ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिली। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। इस दौरान हल्के और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की अधिक मांग रही। कहीं पूर्व में की गई बुकिंग की डिलीवरी ली गई तो कहीं ग्राहकों ने ज्वेलर्स की दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की।
Trending Videos


मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इसी कारण लोगों ने इस दिन आभूषण खरीदकर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के देवीगंज स्थित साकेत ज्वेलर्स के प्रोपराइटर साकेत गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों ने अपनी पसंद के अनुसार आभूषणों की खरीदारी की और सोने के बढ़ते भाव को देखते हुए हल्के वजन व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषण अधिक पसंद किए गए। चांदी और 925 सिल्वर में मामूली अंतर के कारण ग्राहकों का रुझान 925 सिल्वर की ओर ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ज्वेलर्स के डायरेक्टर हरिओम रस्तोगी व मोनू रस्तोगी ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों को विशेष छूट दी गई। स्वर्ण रजत समृद्धि योजना के तहत गिफ्ट कार्ड भी प्रदान किए गए। किसना डायमंड के एरिया मैनेजर मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि डायमंड खरीद पर एक वर्ष का बीमा, लाइफ टाइम रिपेयर और पॉलिश सुविधा दी जा रही है। साथ ही 90 प्रतिशत बाय बैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।
ग्राहक सुनीता ने बताया कि उन्होंने पहले से ही अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का मन बना लिया था और रविवार को सोने के टॉप्स खरीदे। वहीं शैलू ने बताया कि उन्होंने डिजाइन और नाम देकर बुक की गई अंगूठी की डिलीवरी ली।

फोटो-17- शहर के चौक बाजार स्थित हरि ओम ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-17- शहर के चौक बाजार स्थित हरि ओम ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-17- शहर के चौक बाजार स्थित हरि ओम ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो-17- शहर के चौक बाजार स्थित हरि ओम ज्वैलर्स में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed