सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheat procurement centers removed from Dhata, increasing farmers' problems

Fatehpur News: धाता से हटाए गए गेहूं क्रय केंद्र, बढ़ीं किसानों की मुश्किलें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement centers removed from Dhata, increasing farmers' problems
विज्ञापन
धाता। क्षेत्र में खाद्य एवं विपणन विभाग की मनमानी से गेहूं खरीद व्यवस्था चरमराने लगी है। कस्बे में संचालित दोनों तौल कांटे हटाकर मुख्य सड़क से दूर हरदासपुर थोन के पास स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इससे किसानों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
Trending Videos

किसानों का कहना है कि पहले धाता में खरीद केंद्र होने से कम दूरी तय कर आसानी से गेहूं बेच पाते थे लेकिन अब केंद्र दूर होने से समय की बर्बादी के साथ परिवहन लागत भी बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें औने-पौने दाम पर व्यापारियों को गेहूं बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किशुनपुर और ब्रह्मरौली क्षेत्र के किसानों को क्रय केंद्र तक पहुंचने के लिए 37 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विभाग जगह की कमी का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच रहा है। पहले से धाता में दो तौल कांटे होने के बावजूद भीड़ की स्थिति बनी रहती थी। केंद्र हटने से हालात और खराब हो गए हैं।
वहीं साधन सहकारी समिति नरसिंहपुर कबरहा में पीसीएफ का एक क्रय केंद्र है लेकिन वहां भी गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि बोरियों की आपूर्ति न होने से खरीद रुकी हुई है।
किसान नेता बल्लू सिंह, अनंत सिंह, धर्मेंद्र, रावेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेश, भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महेश फौजी, रबीकरन सिंह आदि ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।


इन गांवों के किसान हैं प्रभावित
धाता विकास खंड के किशुनपुर, बम्हरौली, ऐरयी, तुलसीपुर, मखौवा, प्रसिद्धपुर, अढ़ौली, टेकारी, गोकुलपुर, गोपालपुर, रसूलपुर, भुरचुनी, सोनारी, अजरौली, पल्लावां, नरसिंहपुर कबरहा, सैदपुर, रमपुरवा, जनकपुर, केटमयी, बछरौली, सेमरहटा, भूला, बबुरार, गलेहरा, बिरधौलपुर, सरवनपुर, हरदवां, सरसौली, पलवा आदि गांवों के किसान इस फैसले से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed