सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patients with cough, cold and fever increased, PHC has not had cough syrup for five months.

Fatehpur News: खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े, पीएचसी में पांच माह से कफ सिरप नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patients with cough, cold and fever increased, PHC has not had cough syrup for five months.
फोटो-19-नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसाईपुरवा में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद  
विज्ञापन
जयरामनगर। मौसम में बदलाव के बाद सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं ईसाई पुरवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कफ सिरप उपलब्ध न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
Trending Videos


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसाई पुरवा में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें 20 से अधिक मरीज खांसी और जुकाम के होते हैं। जांच के बाद चिकित्सक कफ सिरप लेने की सलाह दे रहे हैं। मरीजों का कहना है कि पिछले पांच महीने से पीएचसी में कफ सिरप उपलब्ध नहीं है। दवा न होने पर मरीजों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि जिला अस्पताल से दवा मिल जाएगी जिससे उन्हें भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विपिन ने बताया कि इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है और उपचार में कई दिन लग रहे हैं। मरीजों को ठीक होने में लगभग एक सप्ताह से 10 दिन का समय लग रहा है। ऐसे में मरीजों को ठंडी और चटपटी चीजों से परहेज करने और पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। कफ सिरप के लिए पत्र लिखा गया है।


कम प्रेशर से आ रहा वाटर कूलर से पानी

कोराई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर से रविवार को बहुत कम प्रेशर में पानी निकल रहा था। वहीं एक टोटी भी खराब पड़ी रही। इससे मरीजों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।

फोटो-19-नगरीय प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र इसाईपुरवा में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद  

फोटो-19-नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसाईपुरवा में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed