{"_id":"69bc4a4ba3b42a42ea015293","slug":"duda-colony-in-ruins-after-spending-lakhs-needy-still-homeless-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151251-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लाखों खर्च के बाद खंडहर बनी डूडा कॉलोनी, जरूरतमंद अब भी बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लाखों खर्च के बाद खंडहर बनी डूडा कॉलोनी, जरूरतमंद अब भी बेघर
विज्ञापन
फोटो-14-खंडहर में तब्दील डूडा कालोनियां। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने के उद्देश्य से बनी डूडा कॉलोनी वर्षों बाद भी खाली पड़ी है। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ये मकान अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इनका इस्तेमाल कुछ लोग भूसा रखने या मवेशी बांधने में कर रहे हैं।
नगर के पश्चिमी क्षेत्र में वर्ष 2003 में 24.80 लाख से 62 आवास बनाए गए थे लेकिन करीब दो दशक बीतने के बाद भी इनका आवंटन नहीं हो सका। समय के साथ रखरखाव न होने से कॉलोनी जर्जर हो गई और अब रहने लायक नहीं बची।
वहीं दूसरी ओर नगर के कई गरीब परिवार आज भी टिन शेड, छप्पर और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। तहसील रोड, कुंवरपुर रोड और नगरपालिका के आसपास लोहर गड़वा समाज के लोग अस्थायी आश्रयों में जीवन गुजार रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कई परिवार किराए के मकानों में रह रहे हैं जिन्हें इन आवासों का लाभ मिल सकता था।
मई 2022 में तत्कालीन एसडीएम ने कॉलोनी का निरीक्षण कर नगर पालिका बोर्ड के माध्यम से मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराया था लेकिन यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद से कॉलोनी की स्थिति और बिगड़ती गई। एसडीएम प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि मामला डूडा विभाग से जुड़ा है। विभाग से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos