{"_id":"69b1c9ab22f0367e51011258","slug":"due-to-non-fulfillment-of-dowry-demands-the-daughter-in-law-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-along-with-her-daughter-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150717-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को बच्ची संग पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को बच्ची संग पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को बच्ची सहित पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के कबरा गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम की पुत्री मसरीबाबानो ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह नौ जून 2021 को धाता थाना क्षेत्र के खरसेढ़वा निवासी अजीज के पुत्र इदरीश के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा।
मांग पूरी न होने पर उसे पुत्री होने का ताना दिया जाता और पीट दिया। आरोप है कि नौ सितंबर 2025 को पति इदरीश खान, ननद फूलबानो, नूरजहां और नंदोई निहाल ने उसे पीटा।
जानकारी मिलने पर पिता ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos