सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly Woman Dies During Treatment; Relatives Create Ruckus

Fatehpur News: इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Dies During Treatment; Relatives Create Ruckus
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Trending Videos


जोनिहां निवासी बरगदी (65) को कंधे में परेशानी होने पर उनके परिजन शिवशंकर ने चार अप्रैल को आबूनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। सोमवार को एक निजी ब्लड बैंक से ब्लड मंगवाकर बुजुर्ग को चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की।
कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि महिला के परिवार और अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed