सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on Sanatani unity, message to be alert against disruptive forces

Fatehpur News: सनातनी एकता पर जोर, विघटनकारी ताकतों से सजग रहने का संदेश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on Sanatani unity, message to be alert against disruptive forces
फोटो-34-कार्यक्रम में बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लॉक के मकनपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित हिंदू महासम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन धर्म की एकता और जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि धरती पर सबसे पहले सनातन धर्म स्थापित हुआ था। भारत की धरती ऋषियों-मुनियों की भूमि है और धर्म के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
Trending Videos

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अब समय आ गया है कि विघटनकारी ताकतों से सतर्क रहें और एकता बनाए रखें। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री सुनील माहेश्वरी ने भी हिंदू एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि आज हम सनातन को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि सनातनी नया वर्ष अब पहली जनवरी के बजाय चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर मनाएंगे।

कार्यक्रम में विहिप के अनिल सिंह चौहान, देवनाथ धाकड़े, बृजेश द्विवेदी, किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सुधांशु त्रिवेदी, चिक्कू तिवारी, आशीष मिश्रा, कमल लोधी आदि मौजूद रहे।

आर्या ने सुनाए श्लोक, सबका मन मोह लिया
हिंदू महासम्मेलन में किशुनपुर कस्बा की मयंक अग्रवाल की चार साल की बेटी आर्या अग्रवाल ने श्रीमद्भगवतगीता और शिव तांडव के सैकड़ों श्लोक सुनाकर सभी का मन मोह लिया। पिता मयंक अग्रवाल के अनुसार, आर्या को गीता के 21 और शिव तांडव व दुर्गा स्तुति को मिलाकर कुल 400 संस्कृत श्लोक कंठस्थ हैं।

फोटो-34-कार्यक्रम में बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो-34-कार्यक्रम में बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed