सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's son secured ninth position in the state in high school.

Fatehpur News: किसान के बेटे ने हाईस्कूल में प्रदेश में पाया नौवां स्थान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son secured ninth position in the state in high school.
फोटो-28-पिता और बड़ी बहन के साथ खड़ा मेधावी ह​र्षित तिवारी। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। सुखनंदन, सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर के छात्र हर्षित तिवारी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रदेश मेरिट में स्थान बनाता आ रहा है।
Trending Videos

लालीपुर गांव निवासी मेधावी हर्षित तिवारी के पिता विनोद कुमार तिवारी खेती-किसानी करते हैं। मां नीलू देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन हर्षिता तिवारी बीए की छात्रा हैं। हर्षित ने बताया कि वे इंटर तक की पढ़ाई इसी स्कूल से पूरी करने के बाद इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ घर पर रोजाना पांच से छह घंटे की मेहनत से यह सफलता मिली है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए निरंतर लगन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे मोबाइल से दूरी बनाए रखते हैं। साथ ही सुबह नियमित अमर उजाला अखबार भी पढ़ते हैं।

फोटो-28-पिता और बड़ी बहन के साथ खड़ा मेधावी हर्षित तिवारी। संवाद

फोटो-28-पिता और बड़ी बहन के साथ खड़ा मेधावी हर्षित तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed