{"_id":"69ea829e1401875aab0a4e20","slug":"roads-were-scorching-water-in-the-tank-boiledheat-wave-made-people-miserable-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153355-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़कें तपीं, टंकी का पानी खौला...लू ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़कें तपीं, टंकी का पानी खौला...लू ने किया बेहाल
विज्ञापन
फोटो-04-दोपहर की तपती धूप में टोटी से प्यास बुझाता बंदर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज धूप और लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कें भट्टी की तरह तपने लगीं और टंकी का पानी तक गर्म हो गया। गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया।
जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिनों से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने और तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दोपहर में छुट्टी के समय तेज धूप के बीच बच्चे सिर पर छाता और पानी की बोतल लेकर पसीने से तर-बतर नजर आते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू के चिकित्सक राजू राव ने बताया कि बच्चों को सूती व ढीले कपड़े पहनाएं। पानी में ग्लूकोज या ओआरएस का घोल दें। खाली पेट स्कूल न भेजें और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें।
-- -- -- -- -- -- -
पिछले छह दिन के आंकड़े
18 अप्रैल - 42 डिग्री सेल्सियस
19 अप्रैल - 43 डिग्री सेल्सियस
20 अप्रैल - 41 डिग्री सेल्सियस
21 अप्रैल - 41 डिग्री सेल्सियस
22 अप्रैल - 43 डिग्री सेल्सियस
23 अप्रैल - 44 डिग्री सेल्सियस
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X