{"_id":"6a30479a2d497e56f704a244","slug":"father-and-two-sons-detained-in-connection-with-youths-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156801-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की मौत में पिता और दो पुत्र हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की मौत में पिता और दो पुत्र हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ला निवासी सौरभ उर्फ राजा मिश्रा (40) की मौत के मामले में पुलिस ने पिता और दो पुत्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस लेनदेन और घटनास्थल से जुड़े पहलुओं की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी है।
युवक के पिता संत कुमार मिश्रा की तहरीर पर रेलवे लाइन रोड निवासी ननकू और उसके पुत्र भिक्खू गुप्ता व रोशन गुप्ता के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन ने बताया कि 11 जून की रात राजा घर आया और कमरे में सो गया था। 12 जून को उसका शव कमरे में मिला। परिजन ने इसे स्वाभाविक मौत मानते हुए 13 जून को अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद रविवार को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा को स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान के पास दिखाया गया है। यहां उसके साथ मारपीट होने और बेहोश होने की बात सामने आ रही है।
आरोप है कि उधारी के रुपये मांगने को लेकर ननकू ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का अंतिम संस्कार हो चुका है इसलिए मौत चोट लगने से हुई या किसी अन्य कारण से इसकी पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।