सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Felicitated senior BJP members and discussed their struggles.

Fatehpur News: वरिष्ठ भाजपाइयों का अभिनंदन कर संघर्षों पर की चर्चा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Felicitated senior BJP members and discussed their struggles.
फोटो-13-वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा ने सोमवार को 47वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाइयों का अभिनंदन किया गया और गोष्ठी में पार्टी के संघर्षों पर चर्चा हुई।
Trending Videos


गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नेताओं को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने संगठन के शुरुआती दौर की कठिनाइयों और आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली के कोटला मैदान में औपचारिक गठन के बाद पंडित अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को स्थापित किया। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को दो सीटें मिली थीं जबकि आज पार्टी का जनाधार बढ़कर केंद्र और कई राज्यों में सरकारें बना चुका है।
इस मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेयी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, सुशीला मौर्या आदि मौजूद रहे।

--------------
ये हुए सम्मानित

पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेयी, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला, मताबदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया, प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेयी, गोविंद तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी, रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ. विजय सचान, देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी, रामप्रकाश गुप्ता।




मिठाई बांटकर बनाया स्थापना दिवस
जहानाबाद। कस्बे में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मिठाई वितरित की गई और पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम चरण मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, मुकुंद गोपाल, राजेश बाजपेयी, रिपू ठाकुर, शिवकुमार त्रिवेदी, राम करन, अनिल गुप्ता देवरती, मालती वर्मा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्र निर्माण में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका
फतेहपुर। अयाह क्षेत्र के बरौहा गांव में सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों व राष्ट्र निर्माण में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, देवराज सिंह, रजोल मिश्रा, रुद्रपाल सिंह, सुधीर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-13-वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद

फोटो-13-वरिष्ठ भाजपाइयों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed