{"_id":"6a4aa9f8e3a13be60302b227","slug":"female-students-in-government-schools-will-receive-self-defense-training-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-158001-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो-01-राजकीय महिला इंटर कालेज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नए शिक्षण सत्र से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना लागू की जाएगी। योजना के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से योजना के संचालन के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता रखने वाले प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। चयनित प्रशिक्षकों को जिले के 47 राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में लगातार तीन माह तक प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ संकट की स्थिति में फौरन निर्णय लेने, मानसिक मजबूती, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर होगा। महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त संख्या में योग्य महिला प्रशिक्षक उपलब्ध न होने पर पुरुष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये मासिक मिलेगा मानदेय
फतेहपुर। प्रत्येक विद्यालय के लिए चयनित प्रशिक्षक को 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में प्रति विद्यालय अधिकतम 15,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य
- छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना।
- आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण देना।
- छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना।
- मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना।
- संकट की स्थिति में त्वरित एवं सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना।
- विद्यालयों में सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण तैयार कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना।
योजना का उद्देश्य छात्राओं को केवल आत्मरक्षा सिखाना ही नहीं है बल्कि उनमें साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है। ताकि वे किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का निर्भीक होकर सामना कर सकें।
- राकेश कुमार, डीआईओएस।