पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Upload information regarding exam centers by the 20th.

Fatehpur News: 20 तक परीक्षा केंद्रों की सूचनाएं करें अपलोड

Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Upload information regarding exam centers by the 20th.
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण करने की समय-सारणी जारी कर दी है। परिषद ने इसके लिए मानक और नीति निर्धारित की है ताकि परीक्षा शुचितापूर्वक संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 जुलाई से 18 सितंबर तक पूरी की जाएगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 20 जुलाई तक परिषद की वेबसाइट पर आधारभूत सूचनाएं अपलोड करेंगे। इसके बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

समिति की आख्या डीआईओएस के माध्यम से 10 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 18 अगस्त तक डिबार और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई से प्रभावित विद्यालयों की सूची परिषद की वेबसाइट और डीआईओएस पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। 22 अगस्त तक छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक चयनित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां व शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सितंबर तक छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड होगी। यदि किसी संस्था को दूरी या क्षमता से अधिक छात्र आवंटन पर आपत्ति हो तो छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक 14 सितंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सभी आपत्तियों का निस्तारण कर 18 सितंबर तक अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed