{"_id":"6a4aaa4ad1baf53d180a8f1f","slug":"four-poles-toppled-by-storm-and-rain-power-cut-for-13000-homes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158022-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आंधी-बारिश से चार खंभे गिरे, 13 हजार घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आंधी-बारिश से चार खंभे गिरे, 13 हजार घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
फोटो-22-आंधी, बारिश से टूटे बिजली के पोल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू। रसूलपुर सानी उपकेंद्र क्षेत्र के ग्रामसभा पौली और गढ़वा में रविवार को आई आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली के चार पोल और कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे क्षेत्र की करीब 13 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
ग्रामीणों ने विद्युत निगम और प्रशासन से टूटे पोल व तारों को तत्काल ठीक कराने तथा मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। उधर, बिजली विभाग ने लोगों से टूटे बिजली तारों और गिरे पोलों के पास न जाने की अपील की है। एसई अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।
मवेशियों को बिजली के पोलों से न बांधें
फतेहपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत निगम ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली जाने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के बजाय 10 मिनट तक इंतजार करें। बिजली के पोलों को न छुएं और उन पर मवेशियों को न बांधें। बिजली लाइनों के नीचे किसी तरह का आयोजन न करें और न ही मकानों का निर्माण कराएं। खेतों में मेड़ पर लगे पोलों से सुरक्षित दूरी बनाकर जोताई करें। स्पार्किंग होने पर नजदीकी उपकेंद्र को सूचना दें। बारिश के दौरान जलभराव वाली जगहों पर लाइन में स्पार्किंग होने पर उसके पास से न गुजरें। भारी वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा न करें। घरेलू उपकरण अच्छी गुणवत्ता के इस्तेमाल करें। घरों में उच्च गुणवत्ता के स्विच और एमसीबी लगवाएं ताकि फॉल्ट होने पर आपूर्ति स्वत: बंद हो सके और हादसों से बचाव हो।